एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब: इंडिगो के एक विमान में बम की अफवाह के संबंध में प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद से पिछले सप्ताह यहां शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे इंडिगो के एक विमान में बम होने की अफवाह के संबंध में पंजाब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब: इंडिगो के एक विमान में बम की अफवाह के संबंध में प्राथमिकी दर्ज

चंडीगढ़, आठ जुलाई हैदराबाद से पिछले सप्ताह यहां शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे इंडिगो के एक विमान में बम होने की अफवाह के संबंध में पंजाब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, पांच जुलाई को हवाई अड्डे पर उतरने के बाद विमान की सफाई के दौरान उसके शौचालय में ‘अंदर बम है’ लिखा ‘एक टिशू पेपर’ मिला था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये सूचना लिखी मिलने के बाद विमान की गहन तलाशी ली गई, लेकिन इस दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमरप्रीत सिंह ने बताया, ‘‘पांच जुलाई को हैदराबाद से पहुंचा इंडिगो का एक विमान यहां उतरा, जिसे दिल्ली जाना था। यात्रियों के उतरने के बाद सफाई के दौरान विमान के शौचालय में एक ‘टिशू पेपर’ मिला जिस पर लिखा था कि ‘अंदर बम है’।

उन्होंने बताया, ‘‘इंडिगो के सुरक्षा प्रबंधक ने तुरंत हवाईअड्डा प्राधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी। बम निरोधक दस्ते और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों ने विमान की गहन तलाशी ली। यात्रियों के सामान की भी जांच की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।’’

डीएसपी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विमान (सुरक्षा) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).