देश की खबरें | पंजाब : आम आदमी पार्टी के नगर पार्षद की जिम में गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मलेरकोटला जिले में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के एक नगर पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 31 जुलाई पंजाब के मलेरकोटला जिले में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के एक नगर पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद अकबर को उस समय करीब से गोली मारी गई, जब वह जिम में थे।

मलेरकोटला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर सिद्धू ने कहा, ''एक व्यक्ति जिम में घुसा और उन्हें (अकबर को) गोली मार दी।''

पुलिस ने बताया कि एक गोली अकबर को लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

‍अधिकारियों के मुताबिक, वारदात निजी दुश्मनी का नतीजा लग रही है और जांच जारी है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है।

वीडियो में अकबर को जिम के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति की ओर बढ़ते हुए देखा गया। जब अकबर करीब आता है तो हमलावर हथियार निकालता है और उन पर गोली चला देता है।

पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल दो लोग घटनास्थल से फरार हो गए और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\