एजेंसी न्यूज

Punjab: फिरोजपुर में 'बेअदबी' मामले में19-वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या

पंजाब के फिरोजपुर में एक गुरुद्वारे में कथित तौर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के आरोप में शनिवार को 19 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Punjab: फिरोजपुर में 'बेअदबी' मामले में19-वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या
Representative Image (Photo Credit- Pixabay)

फिरोजपुर, 5 मई : पंजाब के फिरोजपुर में एक गुरुद्वारे में कथित तौर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के आरोप में शनिवार को 19 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि तल्ली गुलाम गांव के निवासी बख्शीश सिंह ने बंडाला गांव में स्थित गुरुद्वारे में प्रवेश करने के बाद सिखों की पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के कुछ पन्ने कथित तौर पर फाड़ दिए थे.

उनके पिता लखविंदर सिंह ने कहा कि बख्शीश मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था. पुलिस ने बेअदबी के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. बख्शीश के पिता ने पुलिस से उनके बेटे की हत्या करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की. यह भी पढ़ें : PM Modi UP Rally: पीएम मोदी की आज यूपी में दो रैली, अयोध्या में रोड शो

इस घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौम्या मिश्रा समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे. अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने फिरोजपुर में बेअदबी की घटना पर दुख व्यक्त किया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2024 01:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).