एजेंसी न्यूज

Punjab Food Poisone: पंजाब के बिनेवाल गांव में लंगर का भोजन खाने से 10 बच्चे समेत 17 लोग बीमार

पंजाब के बिनेवाल गांव में एक मंदिर में आयोजित लंगर का भोजन ग्रहण करने के बाद 10 बच्चे सहित 17 लोग बीमार पड़ गए. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Punjab Food Poisone: पंजाब के बिनेवाल गांव में लंगर का भोजन खाने से 10 बच्चे समेत 17 लोग बीमार

होशियारपुर, 29 मार्च : पंजाब के बिनेवाल गांव में एक मंदिर में आयोजित लंगर का भोजन ग्रहण करने के बाद 10 बच्चे सहित 17 लोग बीमार पड़ गए. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख ने बताया कि शुक्रवार शाम को भोजन करने के बाद उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने पर बीमार लोगों को पहले बिनेवाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. बाद में, वहां से उन्हें गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल से की बात, कहा- मुश्किल वक्त में भारत साथ खड़ा है

उन्होंने कहा कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).