देश की खबरें | पुणे के निवासियों को बांध से पानी छोड़े जाने के बारे में सतर्क किया जाना चाहिए था: केंद्रीय मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने शुक्रवार को कहा कि सिंहगढ़ रोड के निचले इलाकों में रह रहे लोगों को खडकवासला बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना पूर्व में ही दी जानी चाहिए थी। पुणे में लगातार हो रही भीषण बारिश के कारण यह इलाका बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहा है।

पुणे, 26 जुलाई केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने शुक्रवार को कहा कि सिंहगढ़ रोड के निचले इलाकों में रह रहे लोगों को खडकवासला बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना पूर्व में ही दी जानी चाहिए थी। पुणे में लगातार हो रही भीषण बारिश के कारण यह इलाका बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहा है।

बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली से यहां पहुंचे मुरलीधर ने सिंहगढ़ रोड इलाके में बाढ़ प्रभावित एकता नगर के निवासियों से बातचीत की। वह पुणे से लोकसभा सांसद भी हैं।

जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के बीच सिंचाई विभाग ने खडकवासला बांध से मुथा नदी में 35,000 क्यूसेक पानी छोड़ा था जिससे नदी के पास स्थित एकता नगर में बाढ़ आ गई।

पुणे शहर और वेल्हा, मुलशी, भोर तालुका सहित जिले के अन्य हिस्सों और खडकवासला सहित कई बांधों के जलग्रहण क्षेत्रों में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है।

इसके कारण घरों में पानी घुस गया। लोगों का कहना है कि बाढ़ से लाखों रुपये की संपत्ति बर्बाद हो गयी। लोगों ने दावा किया कि उन्हें बांध से पानी छोड़े जाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई।

पुणे के मेयर रह चुके मोहोल ने कहा, "खडकवासला बांध से लगभग 40,000 से 50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। अगर इतनी बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना था तो नागरिकों और प्रशासन को इसके बारे में सतर्क किया जाना चाहिए था। यह संबंधित विभाग की गलती है।"

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को लोगों को हुए नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया गया है और प्रभावितों को 5,000 रुपये की तत्काल सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आकलन के बाद नुकसान का सही पता चल सकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\