पुणे स्थित क्रिकेट संग्रहालय ने नीलामी में अजहर अली का बल्ला खरीदा
अजहर ने इस घातक बीमारी से पीड़ित लोगों के लिये धनराशि जुटाने के मद्देनजर अपनी दो यादगार वस्तुओं को नीलामी में रखा था। इनमें वह बल्ला भी शामिल था जिससे उन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 302 रन बनाये थे। इसके अलावा उन्होंने भारत के खिलाफ 2017 में चैंपियन्स ट्राफी फाइनल में पहनी गयी जर्सी भी नीलामी में रखी थी।
कराची, आठ मई भारत के पुणे स्थित क्रिकेट संग्रहालय ने पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान अजहर अली का कोविड-19 महामारी के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिये नीलामी में रखा गया एक बल्ला खरीदा है।
अजहर ने इस घातक बीमारी से पीड़ित लोगों के लिये धनराशि जुटाने के मद्देनजर अपनी दो यादगार वस्तुओं को नीलामी में रखा था। इनमें वह बल्ला भी शामिल था जिससे उन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 302 रन बनाये थे। इसके अलावा उन्होंने भारत के खिलाफ 2017 में चैंपियन्स ट्राफी फाइनल में पहनी गयी जर्सी भी नीलामी में रखी थी।
इस बल्ले और जर्सी पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर थे।
अजहर ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्होंने बल्ले और जर्सी में से प्रत्येक के लिये दस लाख रुपये का आधार मूल्य रखा था और वह इनसे 22 लाख रुपये जुटाने में सफल रहे।
उन्होंने पुष्टि की कि पुणे स्थित ‘ब्लेड्स ऑफ ग्लोरी क्रिकेट म्यूजियम’ ने दस लाख रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाकर बल्ला खरीदा।
नीलामी के लिये रखी गयी उनकी शर्ट में भी लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखायी तथा कैलिफोर्निया में रहने वाले एक पाकिस्तानी काश विलानी ने इसके लिये 11 लाख रुपये की सबसे बड़ी बोली लगायी।
न्यूजर्सी में रहने वाले एक अन्य पाकिस्तानी जमाल खान ने एक लाख रुपये का दान दिया।
अजहर ने नीलामी शुरू करने के बाद ट्वीट किया था, ‘‘मैंने वर्तमान संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिये अपनी दो खास चीजों को नीलामी के लिये रखा है और उनका आधार मूल्य दस लाख पाकिस्तानी रुपया रखा है। नीलामी शुरू होती है और यह पांच मई 2020 को रात 11 बजकर 59 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ’’
अजहर ने 2016 में यूएई में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 302 रन बनाये थे। वह दिन रात्रि टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे।
उन्होंने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करके कहा था, , ‘‘यह शर्ट 2017 की चैंपियन्स ट्राफी की है जिसे हमने जीता था। इस पर उस टीम के सभी साथियों के हस्ताक्षर हैं। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

