देश की खबरें | 52 किलोग्राम विस्फोटक बरामद होने के बाद कश्मीर में पुलवामा जैसा हमला टला: सैन्य अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना ने कश्मीर में गादिकल के कारेवा इलाके में बृहस्पतिवार को 52 किलोग्राम विस्फोटक बरामद कर पुलवामा जैसा हमला होने से रोक लिया।
नयी दिल्ली, 17 सितंबर भारतीय सेना ने कश्मीर में गादिकल के कारेवा इलाके में बृहस्पतिवार को 52 किलोग्राम विस्फोटक बरामद कर पुलवामा जैसा हमला होने से रोक लिया।
सेना के अधिकारियों ने यहां बताया कि विस्फोटक एक राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट बरामद किए गए। ये विस्फोटक जिस स्थान से बरामद किए गए हैं, उसके निकट ही पिछले साल पुलवामा आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
यह भी पढ़े | Bjp Mlc Devendra Singh: बीजेपी एमलएसी देवेंद्र सिंह सड़क हादसे में घायल, लखनऊ किया गया रेफर.
सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने पुलवामा जैसा एक और हमला टाल दिया है।’’
अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान सुबह करीब आठ बजे पानी की एक टंकी से विस्फोटक बरामद किए गए।
यह भी पढ़े | NDA में कृषि संबंधी बिल पर फूट, हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से दिया इस्तीफा.
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विस्फोटकों के 416 पैकेट बरामद किए गए, जिनमें से हरेक का वजन 125 ग्राम था।’’
उन्होंने बताया कि इसके बाद इलाके में तलाश अभियान के दौरान एक अन्य पानी की टंकी से 50 डेटोनेटर बरामद किए गए।
उन्होंने कहा कि इन विस्फोटकों को ‘‘सुपर-90’’ या ‘एस-90’ के नाम से जाना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)