खेल की खबरें | डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले स्टीव स्मिथ के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे पुजारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को सात जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले स्टीव स्मिथ की तैयारियों का जायजा लेने का मौका मिलेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का पूर्व कप्तान इस महीने ससेक्स की तरफ से तीन काउंटी मैच खेलेगा।

होव, एक मई भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को सात जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले स्टीव स्मिथ की तैयारियों का जायजा लेने का मौका मिलेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का पूर्व कप्तान इस महीने ससेक्स की तरफ से तीन काउंटी मैच खेलेगा।

डब्ल्यूटीसी फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात से 11 जून तक ओवल में खेला जाएगा। पुजारा अभी लंबी अवधि के प्रारूप में ससेक्स की कप्तानी कर रहे हैं तथा वह तीसरे जबकि स्मिथ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे।

स्मिथ के ससेक्स की तरफ से तीन मैचों में वॉर्सेस्टरशर (4-7 मई), लीसेस्टरशर (11-14 मई) और ग्लेमोर्गन (18-22 मई) के खिलाफ खेलने की संभावना है। इन मैचों से स्मिथ डब्ल्यूटीसी फाइनल और 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली एशेज श्रृंखला के लिए तैयारी करेंगे।

पुजारा ने ससेक्स क्रिकेट से स्मिथ के साथ खेलने के बारे में पूछे जाने पर कहा,‘‘ हम दोनों एक दूसरे से बात करते हैं लेकिन अधिकतर समय हमने एक-दूसरे के खिलाफ ही क्रिकेट खेली है। हम कभी एक टीम में नहीं रहे। इसलिए उसके साथ एक ही टीम में होना रोमांचित करने वाला होगा। मैं इस बीच उसे थोड़ा बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करूंगा।’’

पुजारा ने स्वीकार किया कि डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले स्मिथ के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना उनके लिए मिश्रित भावनाओं जैसा होगा।

उन्होंने कहा,‘‘ हम डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेलेंगे इसलिए यह मिश्रित भावनाओं वाला होगा। मैदान पर हमने हमेशा एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी है लेकिन मैदान के बाहर हम अच्छे दोस्त हैं।’’

पुजारा ने कहा,‘‘ मैं उसके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने को लेकर रोमांचित हूं। मैं उससे बात करने और उससे कुछ सीखने की कोशिश करूंगा और इस पर गौर करूंगा कि वह कैसी तैयारी करता है क्योंकि वह काफी अनुभवी है और उसने टेस्ट क्रिकेट में ढेरों रन बनाए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी