एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पुजारा , रहाणे भारतीय पारी को संभालने की कोशिश में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शुरूआती तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन भारतीय पारी को संभालते हुए चाय तक तीन विकेट नी 105 रन बना लिये ।

खेल की खबरें | पुजारा , रहाणे भारतीय पारी को संभालने की कोशिश में

लंदन, 15 अगस्त शुरूआती तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन भारतीय पारी को संभालते हुए चाय तक तीन विकेट नी 105 रन बना लिये ।

भारत ने लंच तक तीन विकेट 56 रन पर गंवा दिये थे जिसके बाद रहाणे और पुजारा ने अर्धशतकीय साझेदारी की । पुजारा 148 गेंद में 29 और रहाणे 74 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं । दूसरे सत्र में 28 ओवर में 49 रन ही बने लेकिन भारत ने कोई विकेट नहीं गंवाया ।

इससे पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने फॉर्म में चल रहे भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेजकर लंच तक मैच पर मेजबान की पकड़ मजबूत कर दी थी ।

भारत ने तीन विकेट 56 रन पर गंवा दिये हैं ।सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा अब तक इस श्रृंखला में मध्यक्रम की नाकामी की भरपाई करते आये हैं लेकिन इस पारी में दोनों नहीं चल सके ।

ऐसे में कप्तान विराट कोहली से जो रूट की तरह कप्तानी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाये । कोहली 31 गेंद में 20 रन बनाकर सैम कुरेन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे ।

रूट ने वुड को गेंद जल्दी सौंप दी और अतिरिक्त रफ्तार का फायदा उठाते हुए वुड ने भारत को शुरूआती झटके दिये । पहली पारी में शतक जमाने वाले राहुल 30 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए । वहीं रोहित 36 गेंद में 21 रन बनाकर श्रृंखला में दूसरी बार पूल शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे । वुड को छक्का लगाने के बाद रोहित उसी ओवर में समान शॉट खेलने के प्रयास में नियंत्रण नहीं बना सके और डीप बैकवर्ड स्क्वेयर पर कैच दे बैठे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2021 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).