एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 112 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 112 मामले सामने आए जिससे केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,151 हो गई।

देश की खबरें | पुडुचेरी में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 112 मामले सामने आए

पुडुचेरी, आठ जुलाई पुडुचेरी में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 112 मामले सामने आए जिससे केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,151 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री मल्लाडी कृष्ण राव ने कहा कि बुधवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में पुडुचेरी, कराईकल और यनम क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 112 मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 1,151 हो गई है।

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जुलाई को 'इंडिया ग्लोबल वीक' को करेंगे संबोधित, विदेश मंत्री एस.जयशंकर सहित अन्य केंद्रीय मंत्री बनेंगे इस कार्यक्रम का हिस्सा.

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में संक्रमण के 79 नए मामले सामने आए हैं, वहीं कराईकल में 25 और यनम में आठ मामले सामने आए हैं। माहे में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या सात बनी हुई है।

पुडुचेरी में इस समय 553 संक्रमित रोगियों का इलाज चल रहा है, वहीं 584 रोगियों को उपचार के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,062 नए मामले आए सामने, 12 संक्रमितों की हुई मौत: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में पिछले कुछ दिन से एक भी रोगी की मृत्यु नहीं हुई है और कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 14 बनी हुई है।

राज्य में सौ से अधिक नए मामले आने पर चिंता जताते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार को रविवार के दिन पूरी तरह लॉकडाउन घोषित कर देना चाहिए ताकि संक्रमण को और अधिक फैलने से रोका जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).