विदेश की खबरें | श्रीलंका में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बहाल, लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका में सोमवार से सार्वनजिक परिवहन सेवाएं बहाल हो गईं, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वायरस में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए सतर्क रहें। कोविड-19 महामारी के कारण छह महीने से अंतर-प्रांतीय परिवहन सेवाएं बंद थीं।
कोलंबो, एक नवंबर श्रीलंका में सोमवार से सार्वनजिक परिवहन सेवाएं बहाल हो गईं, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वायरस में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए सतर्क रहें। कोविड-19 महामारी के कारण छह महीने से अंतर-प्रांतीय परिवहन सेवाएं बंद थीं।
पाबंदियां हटाए जाने के साथ ही परिवहन अधिकारी सुनिश्चित कर रहे हैं कि सार्वजनिक परिवहन सेवाएं कड़े दिशानिर्देशों के तहत चलाई जाएं और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाए।
श्रीलंका केंद्रीय परिवहन बोर्ड के अध्यक्ष किंग्सले रानावका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने करीब पांच हजार बसों को सेवा में लगाई है जो आज से संचालित होंगी।’’
श्रीलंका के सार्वजनिक परिवहन मंत्री दिलुम अमुनुगमा ने कहा कि सभी बसों को सीटों की क्षमता के अनुसार संचालित करने की अनुमति होगी।
श्रीलंका के रेलवे विभाग ने भी सेवाएं बहाल कर दी हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. असेला गुणवर्द्धने ने कहा कि सोमवार को अधिकारियों ने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों, पुलिसकर्मियों, हवाई अड्डा एवं पोत कर्मियों के साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में नियोजित लोगों को फाइजर-बायोएनटेक का बूस्टर टीका लगाना शुरू कर दिया।
श्रीलंका में रविवार को कोविड-19 के 542 नए मामले सामने आए जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या 5,41,073 हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)