देश की खबरें | ईआरसीपी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस की 16 अक्टूबर को बारां में जनसभा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सत्तारूढ़ कांग्रेस पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को केंद्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान के तहत 16 अक्टूबर को प्रदेश के बारां जिले में जनसभा करेगी जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भी भाग लेने की संभावना है।पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
जयपुर, 12 अक्टूबर सत्तारूढ़ कांग्रेस पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को केंद्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान के तहत 16 अक्टूबर को प्रदेश के बारां जिले में जनसभा करेगी जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भी भाग लेने की संभावना है।पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा 'ईआरसीपी के मुद्दे पर वादा खिलाफी करने के विरोध' में पार्टी के अभियान की शुरुआत बारां जिले में जनसभा से होगी।
उन्होंने बताया कि जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भी शामिल होने का कार्यक्रम है।
इसी तरह 20 अक्टूबर को सिकराय, दौसा में होने वाली जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा शामिल हो सकती हैं ।
वहीं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत शुक्रवार को जयपुर में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में होगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य में 25 नवंबर को मतदान होना है और कांग्रेस ने अभी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।
पृथ्वी कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)