विदेश की खबरें | ब्रिटेन में पब मालिक ने बार में भौतिक दूरी के पालन के लिए बिजली के तार से बाड़बंदी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैण्ड के कॉर्नवाल में एक पब मालिक ने बार में भौतिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए विद्युत तार से बाड़बंदी कर दी है। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अपने इस अलग तरह के कदम से यह व्यक्ति ब्रिटेन में सुर्खियों में है।
लंदन, 14 जुलाई दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैण्ड के कॉर्नवाल में एक पब मालिक ने बार में भौतिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए विद्युत तार से बाड़बंदी कर दी है। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अपने इस अलग तरह के कदम से यह व्यक्ति ब्रिटेन में सुर्खियों में है।
कॉर्नवाल काउंटी के सेंट जस्ट नगर स्थित लोकप्रिय पब ‘स्टार इन’ के मालिक जॉनी मेक्फैडन ने कहा कि बार में सीमित स्थान है जहां शराब परोसी जाती है और इसलिए उन्होंने भौतिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए बिजली के तार से बाड़बंदी कर दी है।
यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच चीन का अमेरिका से वैश्विक आयात जून में 10.6 प्रतिशत बढ़ा.
उन्होंने ‘कॉर्नवाल लाइव’ अखबार से कहा कि बाड़बंदी जगह की कमी के चलते हर किसी के भले के लिए है।
मैक्फैडन से जब बीबीसी ने पूछा कि क्या तार में विद्युत करंट छोड़ा जाता है, उन्होंने कहा, ‘‘आइए और देख लीजिए, भय का कारक काम करता है।’’
यह भी पढ़े | भगवान राम पर नेपाली प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा के बयान से भड़के संत और विहिप.
उन्होंने कहा कि जब कोविड-19 लॉकडाउन में ढील दी गई और लोग पब पहुंचे तो उन्हें भौतिक दूरी सुनिश्चित कराने में दिक्कत हुई। इसके चलते उन्हें विद्युत तार से बाड़बंदी करने का विचार मन में आया।
पब मालिक ने कहा कि ग्राहकों को लगता है कि यह बिजली का तार है, इसलिए वह इसके पास आने से डरते हैं। हालांकि असलियत यह है कि इसमें करंट नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)