देश की खबरें | अंत्योदय के प्रेरणास्त्रोत थे पं. दीनदयाल उपाध्याय : मुख्यमंत्री योगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रेरणास्स्त्रोत थे और उन्होंने हर हाथ को काम तथा हर खेत को पानी देने का आह्वान किया।
बाराबंकी/लखनऊ, 24 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रेरणास्स्त्रोत थे और उन्होंने हर हाथ को काम तथा हर खेत को पानी देने का आह्वान किया।
एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बाराबंकी के विजय पार्क में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।
योगी ने साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की बात करते हुए कहा था कि आर्थिक उन्नति व प्रगति का मानक ऊंचे पायदान पर खड़े व्यक्ति से नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति से की जानी चाहिए।
योगी ने कहा कि भाजपा हो या अन्य राजनीतिक दलों के एजेंडे का हिस्सा गांव-गरीब, किसान व महिलाएं बनी हैं और बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ हर तबके तक पहुंच रहा है तो स्वतंत्र भारत में इसके लिए जिस प्रखर प्रवक्ता का नाम आया है, वह पं. दीनदयाल उपाध्याय हैं।
उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने सात दशक पहले जो सपने देखे थे, उसे साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
योगी ने कहा कि आज देश के अंदर कोरोना जैसी महामारी से निरंतर 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन की सुविधा मिल रही है, 12 करोड़ शौचालय का निर्माण किया गया, आयुष्मान कार्ड के तहत पांच लाख रुपये की बीमा की सुविधा दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बिना रुके, झुके, डिगे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की यह यात्रा निरंतर बढ़ रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)