देश की खबरें | तमिलनाडु के हर स्कूल में मनोरोग परामर्शदाता नियुक्त किया जाए: उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार को सुझाव दिया कि वह राज्य में छात्रावासों से जुड़े प्रत्येक स्कूल में मनोरोग परामर्शदाता उपलब्ध कराए।

चेन्नई, 29 जुलाई मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार को सुझाव दिया कि वह राज्य में छात्रावासों से जुड़े प्रत्येक स्कूल में मनोरोग परामर्शदाता उपलब्ध कराए।

न्यायमूर्ति एन. सतीश कुमार ने 17 वर्षीय स्कूली छात्रा के पिता पी. रामलिंगम की आपराधिक मूल याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रत्येक जिले में कम से कम एक मनोरोग परामर्शदाता की नियुक्ति हो। याचिकाकर्ता की बेटी ने 13 जुलाई को कल्लाकुरिची जिले के चिन्ना सलेम में अपने स्कूल परिसर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

स्कूली छात्राओं द्वारा आत्महत्या किए जाने के सिलसिलेवार मामले सामने आने से नाराज न्यायाधीश ने ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया।

न्यायाधीश ने मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया को ऐसी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने और इनके बाद होने वाली हिंसा को भड़काने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मीडिया को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए।

इससे पहले, राज्य के लोक अभियोजक हसन मोहम्मद जिन्ना ने न्यायाधीश को एक सीलबंद लिफाफा सौंपा, जिसमें अपराध शाखा-अपराध जांच विभाग (सीबी-सीआईडी) ​​द्वारा की गई जांच की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने न्यायाधीश से कहा कि मामले की जांच सही दिशा में की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रभावित स्कूल के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए नजदीकी स्कूलों में कक्षाएं संचालित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

अदालत ने मामले की सुनवाई 29 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज