एजेंसी न्यूज

PSLV C-54 ने 9 सैटेलाइट्स को पृथ्वी की निर्धारित कक्षा में किया स्थापित: ISRO

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) ने शनिवार को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ओशनसैट) को सफलतापूर्वक ध्रुवीय कक्षा (सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट) में स्थापित कर दिया.

PSLV C-54 ने 9 सैटेलाइट्स को पृथ्वी की निर्धारित कक्षा में किया स्थापित: ISRO
ISRO Launch (Photo: ISRO)

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 26 नवंबर : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) ने शनिवार को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ओशनसैट) को सफलतापूर्वक ध्रुवीय कक्षा (सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट) में स्थापित कर दिया. इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया कि पीएसएलवी-सी54 ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को सफलतापूर्वक उसकी लक्षित कक्षा में स्थापित कर दिया है. पीएसएलवी-सी54 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह के साथ ही आठ अन्य उपग्रह भी अपने साथ लेकर गया है.

इसरो के प्रमुख ने कहा कि 44.4 मीटर लंबा रॉकेट 25.30 घंटे की उलटी गिनती के बाद यहां स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पूर्वाह्न 11 बजकर 56 मिनट के पूर्व निर्धारित समय पर अपने अभियान पर रवाना हुआ. सोमनाथ ने कहा कि पीएसएलवी-सी54 के प्रक्षेपण के 17 मिनट बाद इच्छित कक्षा में पहुंचने पर पृथ्वी अवलोकन उपग्रह या ओशनसैट सफलतापूर्वक रॉकेट से अलग हो गया और उसे कक्षा में स्थापित कर दिया गया. यह भी पढ़ें : NASA VIDEO: अपोलो मिशन के बाद पहली बार नासा का ओरियन कैप्सूल चांद पर पहुंचा, कक्षा में बिताएगा करीब एक हफ्ता

वैज्ञानिक पीएसएलवी-सी54 के साथ गए अन्य उपग्रहों को एक अलग कक्षा में स्थापित करने के लिए रॉकेट को नीचे करेंगे और इस कवायद में दो घंटे का समय लगने की उम्मीद है. मिशन को इस साल के लिए इसरो का आखिरी मिशन बताया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2022 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).