खेल की खबरें | अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना मुख्य प्राथमिकता: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राजस्थान में खिलाड़ियों के लिए अच्छा माहौल तैयार करना, अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना और प्रोत्साहन देना हमारी मुख्य प्राथमिकता है।

जयपुर, एक अक्‍तूबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राजस्थान में खिलाड़ियों के लिए अच्छा माहौल तैयार करना, अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना और प्रोत्साहन देना हमारी मुख्य प्राथमिकता है।

उन्‍होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार हर जिले, उपखंड और ग्राम पंचायतों में खेलों के विकास के लिए संकल्पित है और किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। ’’

गहलोत हनुमानगढ़ जिले के जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ग्रामीण ओलंपिक के आयोजन का मकसद हर वर्ग की प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ राज्य में आपसी प्रेम, भाईचारा, सामाजिक सौहार्द्र का माहौल तैयार करना है। ’’

वहीं गहलोत ने गंगानगर में कहा, ‘‘हम प्रदेश में खेलों का ऐसा माहौल बना रहे हैं, जिससे भविष्य में हमारी प्रतिभाएं देश-विदेश तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करेंगी। ’’

इसके साथ ही गहलोत ने बीकानेर में भी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के तहत आयोजित प्रतिस्पर्द्धाओं का अवलोकन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस