देश की खबरें | पृथक केंद्रों में संक्रमितों को अलग से खाना-पानी मुहैया कराएं : उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी सरकार को निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में पृथक केंद्र में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों को अलग से खाना और पानी मुहैया कराएं।

जियो

नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी सरकार को निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में पृथक केंद्र में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों को अलग से खाना और पानी मुहैया कराएं।

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने यह निर्देश उस याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें कहा गया है कि इंडोनेशिया से लौटने के बाद कुछ लोगों को सुल्तानपुरी इलाके में स्थित फ्लैटों में पृथकवास में रखा गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: क्राइम ब्रांच ने तबलीगी जमात मामलें में 541 विदेशी नागरिकों के खिलाफ दाखिल की 12 चार्जशीट.

उन्होंने दावा किया कि उनकी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन उन्हें खाने और पानी की आपूर्ति उन लोगों के साथ की जा रही है, जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय से कहा कि पृथक केंद्रों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को अलग से ही खाने और पानी की आपूर्ति की जा रही है।

यह भी पढ़े | तब्लीगी जमात मामला: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 541 विदेशी नागरिकों के खिलाफ दायर किए 12 चार्जशीट: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि याचिका दायर करने के बाद यह किया गया है।

अदालत ने कहा कि सरकार ने आश्वस्त किया है कि खाना, पानी और अन्य सुविधाएं अलग से मुहैया कराई जा रही हैं और पृथक केंद्रों में कोविड-19 से संक्रमित लोगों को अलग से ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

अदालत ने कहा कि दिल्ली सरकार इस कथन को पूरा करने के लिए बाध्य है और इसके साथ ही याचिका का निस्तारण कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान