यूरोप के कई शहरों में लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन, लंदन में कई लोग गिरफ्तार
स्टटगार्ट शहर की पुलिस ने कहा कि पांच हजार की संख्या तक लोगों को प्रदर्शन की अनुमति थी लेकिन संख्या बढ़ने पर लोगों को अन्य खुले स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए।
जर्मनी के कई शहरों में हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए, जिसके कारण पुलिस को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाने के लिए सख्ती करनी पड़ी।
स्टटगार्ट शहर की पुलिस ने कहा कि पांच हजार की संख्या तक लोगों को प्रदर्शन की अनुमति थी लेकिन संख्या बढ़ने पर लोगों को अन्य खुले स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए।
वहीं, म्यूनिख के एक बड़े मेला स्थल पर अनुमति के अनुसार एक हजार प्रदर्शनकारी एकत्र हुए।
बर्लिन के मध्य एलेक्जेंड्राप्लेट्ज स्क्वायर पर कई दर्जन प्रदर्शनकारियों ने तेज संगीत के माध्यम से वायरस-रोधी नियमों के प्रति विरोध दर्ज करवाया।
पोलैंड की राजधानी में लॉकडाउन की पाबंदियों के विरोध में हुए प्रदर्शन में एक सीनेटर समेत दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिये आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
इस बीच, ब्रिटेन में भी लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शनकारी लंदन के हाइड पार्क में एकत्र हुए और इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
प्रदर्शनकारियों ने 'आजादी' के नारे लगाए। लंदन पुलिस ने 13 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 01:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

