देश की खबरें | सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने कपड़े इस्त्री करने की व्यवस्था आरंभ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के निकट सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने धुले हुए कपड़ों को तेजी से सुखाने के लिए इस्त्री करने की व्यवस्था शुरू की है। दरअसल सर्दियों के इस मौसम में अच्छी तरह धूप नहीं निकलने के कारण धुलाी के बाद कपड़ों को सूखने में काफी समय लगता है।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के निकट सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने धुले हुए कपड़ों को तेजी से सुखाने के लिए इस्त्री करने की व्यवस्था शुरू की है। दरअसल सर्दियों के इस मौसम में अच्छी तरह धूप नहीं निकलने के कारण धुलाी के बाद कपड़ों को सूखने में काफी समय लगता है।

अमृतसर में ऑटो रिक्शा चलाने वाले सरवन सिंह ने प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए इस्त्री करने की सेवा शुरू की है। उनका कहना था कि आंदोलन का हिस्सा होना जरूरी है, हालांकि उनके बच्चे चाहते हैं कि वह घर लौट जाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘बारिश होने के बाद हमें महसूस हुआ कि धुलाई के बाद कपड़ों को सुखाने में बहुत समय लगता है। इसलिए हमने सोचा कि कुछ इस्त्री लाने से समस्या का समाधान हो जाएगा।’’

सिंह एक हफ्ते पहले प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे हैं।

उनका कहना था, ‘‘यह विरोध प्रदर्शन सबके लिए है। मैं आंदोलनकारियों की मदद करना चाहता था और इसलिए हमने इस्त्री करने का इंतजाम किया।’’

प्रदर्शन स्थल पर एक स्टाल लगाकर तीन-चार लोग इस्त्री करने के काम में लगे हुए हैं। वे चार-चार घंटे की पालियों में काम कर रहे हैं। यह स्टाल दिन में 10 घंटे खुला रहता है।

लुधियाना के सेवा सिंह भी इस काम में हाथ बंटा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें चार घंटों के भीतर करीब 200-250 कपड़े प्रेस करने के लिए मिलते हैं।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन