विदेश की खबरें | ब्राजील में महामारी से मृतकों का आंकड़ा बढ़ने पर राष्ट्रपति के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हजारों लोग झंडे लिए रियो डी जिनेरियो में एकत्रित हुए जिनपर लिखा हुआ था ‘‘गेट आउट बोलसोनारो, भुखमरी और बेरोजगारी की सरकार।’’

हजारों लोग झंडे लिए रियो डी जिनेरियो में एकत्रित हुए जिनपर लिखा हुआ था ‘‘गेट आउट बोलसोनारो, भुखमरी और बेरोजगारी की सरकार।’’

रियो में प्रदर्शन में शामिल 20 वर्षीय छात्रा इसाबेला गोलजोर ने कहा, ‘‘ब्राजील को बड़ा झटका लग रहा है। यह देश दुनियाभर में टीकाकरण के लिए एक अनुकरणीय देश था। हमारे संस्थानों का बहुत नाम है लेकिन आज हम एक दुखद स्थिति में हैं।’’

राष्ट्रपति को जिम्मेदार ठहराते हुए कुछ अन्य पोस्टरों पर लिखा था, ‘‘ पांच लाख लोगों की मौत, यह उसकी गलती है।’’

इसी तरह ब्राजील के कई राज्यों में प्रदर्शन हुए।

रियो में प्रदर्शनकारियों ने ‘गेट आउट बोलसोनारो, नरसंहार करने वाला’’ के नारे लगाए। इनमें से कुछ ने पूर्व वामपंथी राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डी सिल्वा की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहन रखी थी।

साओ पाउलो में प्रदर्शनकारियों ने वायरस से जान गवांने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\