विदेश की खबरें | अमेरिका में प्रदर्शनकारियों ने फिर काले लोगों की मौत का मामला उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रविवार को अटलांटा पुलिस ने घोषणा की कि 27 वर्षीय काले व्यक्ति रेशार्ड ब्रूक्स की शुक्रवार रात को पुलिस की गोली लगने से मौत हो जाने के बाद आरोपी अधिकारी गेरेट रोल्फे को बर्खास्त कर दिया गया जबकि अन्य अधिकारी डेविन ब्रोस्नैन को प्रशासनिक ड्यूटी में तैनात किया गया है।

रविवार को अटलांटा पुलिस ने घोषणा की कि 27 वर्षीय काले व्यक्ति रेशार्ड ब्रूक्स की शुक्रवार रात को पुलिस की गोली लगने से मौत हो जाने के बाद आरोपी अधिकारी गेरेट रोल्फे को बर्खास्त कर दिया गया जबकि अन्य अधिकारी डेविन ब्रोस्नैन को प्रशासनिक ड्यूटी में तैनात किया गया है।

अटलांटा की मेयर कीशा लांस बॉट्म्स ने शनिवार को पुलिस प्रमुख एरिका शील्ड्स का इस्तीफा स्वीकार करने की घोषणा की।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी कोरोना वायरस से संक्रमित.

बॉटम्स ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इस घातक बल प्रयोग को सही ठहराया जा सकता है।’’

करीब 150 प्रदर्शनकारियों ने वेंडी रेस्तरां के बाहर मार्च निकाला, जहां ब्रूक्स को गोली मारी गई थी। अटलांटा में यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब मिनियापोलिस में अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की 25 मई को पुलिस हिरासत में मौत के बाद से अमेरिका में पुलिस बर्बरता और नस्ली भेदभाव के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं।

यह भी पढ़े | तालिबान के हमलों में पिछले 2 हफ्तों में 89 अफगान नागरिक मारे गए, 150 घायल: अफगान सरकार.

शुक्रवार की इस घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने वेंडी रेस्तरां में आगजनी की।

जॉर्जिया जांच ब्यूरो (जीबीआई) के मुताबिक, अटलांटा पुलिस को शिकायत मिली थी कि कार में सो रहे एक व्यक्ति ने रेस्तरां के बाहर सड़क बाधित कर रखी है, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची थी और ब्रूक्स एवं पुलिस के बीच टकराव हुआ।

वहीं, कैलिफोर्निया के पामडेल में शनिवार को सैकड़ों लोगों ने 24 वर्षीय काले व्यक्ति रॉबर्ट फुलर की मौत के मामले में जांच की मांग को लेकर रैली निकाली। सिटी हॉल के पास बुधवार को एक पेड़ से फुलर का शव लटकता पाया गया था।

प्रदर्शनकारियों ने जहां फुलर का शव मिला था, वहां से लेकर शेरिफ के स्टेशन तक रैली निकाली। इस दौरान, प्रदर्शनकारियों ने ''जस्टिस फोर रॉबर्ट फुलर'' की तख्तियां हाथों में ली हुई थीं।

उधर, जर्मनी के बर्लिन में भी रविवार को हजारों लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर नस्लवाद, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ संदेश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी