एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इजराइल में प्रदर्शनकारियों ने राजमार्गों को अवरुद्ध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रदर्शनकारियों ने संघर्ष विराम का आह्वान किया ताकि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को वापस लाया जा सके।

विदेश की खबरें | इजराइल में प्रदर्शनकारियों ने राजमार्गों को अवरुद्ध किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्रदर्शनकारियों ने संघर्ष विराम का आह्वान किया ताकि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को वापस लाया जा सके।

ये प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहे हैं जब अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों ने समझौते के लिए नए सिरे से प्रयास शुरू कर दिए हैं। मिस्र और हमास के अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि सप्ताहांत में हमास ने युद्ध समाप्त करने के लिए इजराइल की प्रतिबद्धता की प्रमुख मांग छोड़ दी है। इससे नवम्बर के बाद पहली बार लड़ाई रुक सकती है तथा आगे की वार्ता के लिए मंच तैयार हो सकता है।

पिछले साल सात अक्टूबर को सीमा पार से हुए हमले के बाद फलस्तीनी उग्रवादी समूह द्वारा शुरू किए गए युद्ध में 1,200 लोग मारे जा चुके हैं और 250 अन्य को बंधक बनाया गया है।

क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल के जवाबी हवाई और जमीनी हमले में 38 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और इजराइल की संसद के सदस्यों के घरों के बाहर प्रदर्शन किया।

इस बीच गाजा में लड़ाई जारी रही, रातभर और रविवार तड़के तक इजराइली हमलों में नौ फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई

अल-अक्सा मार्टियर्स अस्पताल के अनुसार, मध्य गाजा के जवैदा कस्बे में एक घर पर हमला होने से छह फलस्तीनी मारे गए।

गाजा पट्टी के हमास से जुड़े नागरिक सुरक्षा संगठन ने बताया कि रविवार को तड़के एक और इजराइली हवाई हमला गाजा शहर के पश्चिम में एक घर पर हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).