देश की खबरें | कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में जम्मू में विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की आतंकवादियों द्वारा हत्या किये जाने के विरोध में भाजपा की युवा इकाई और कुछ अन्य संगठनों ने शुक्रवार को जम्मू क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 30 अक्टूबर कश्मीर में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की आतंकवादियों द्वारा हत्या किये जाने के विरोध में भाजपा की युवा इकाई और कुछ अन्य संगठनों ने शुक्रवार को जम्मू क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किये।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने जम्मू, उधमपुर, विजयपुर, सांबा, आर एस पुरा, रियासी और कठुआ में विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस ने केंद्र पर फिर साधा निशाना, कहा-बिहार के युवा को बीजेपी ने रोजगार के सपने दिखा कर ठगा.

शिवसेना और डोगरा फ्रंट ने भी जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान पर कश्मीर में आतंकवाद को प्रायोजित करने का आरोप लगाते हुए उसका झंडा जलाया।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के वाईके पोरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं फिदा हुसैन, उमर हाजम और उमर राशिद बेग की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़े | ईवीएम से सिंबल के हटने पर होंगे 10 बड़े लाभ, बीजेपी नेता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका.

यहां डोगरा चौक पर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह ने हत्याओं को ‘‘कायरतापूर्ण हरकत’’ बताते हुए उसकी निंदा की और कहा कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त होने के बाद से पाकिस्तान और उसके प्रायोजित आतंकवादी हताश हैं। उन्होंने कहा कि वे कश्मीर में पार्टी की पकड़ कमजोर करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को लगातार निशाना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतों की मदद से पाकिस्तान कश्मीर घाटी में शांति को बर्बाद करना चाहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें