विदेश की खबरें | भाजपा की पूर्व प्रवक्ता की टिप्पणी के खिलाफ बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भाजपा के दो पूर्व प्रवक्ताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ की गई कथित ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को बांग्लादेश के कई अहम शहरों में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया।

ढाका, 10 जून भाजपा के दो पूर्व प्रवक्ताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ की गई कथित ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को बांग्लादेश के कई अहम शहरों में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया।

जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली और नारेबाजी की। उन्होंने बांग्लादेश की सरकार से ‘‘अपमानजनक टिप्पणी’’की निंदा करने और देश में भारतीय उत्पादों का बहिष्कार करने की मांग की।

दंगा रोधी उपकरणों से लैस पुलिस की ढाका सहित कई शहरों में हुए प्रदर्शनों पर कड़ी नजर रही। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दक्षिणपंथी इस्लामिक समूहों के बैनर लिए हुए थे। लेकिन मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में कहीं से भी हिंसा की खबर नहीं आई है।

विवादित टिप्पणी की निंदा करने वाले वाले मुस्लिम देशों में सोमवार को इंडोनेशिया, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और अफगानिस्तान भी शामिल हो गए। हालांकि, बांग्लदेश ने इस मुद्दे पर अबतक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है जबकि कई समूह ढाका विश्वविद्यालय परिसर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में छोटे-छोटे प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस और मीडिया के मुताबिक राजधानी ढाका के करीब बसे नारायणगंज, सवर और मणिकगंज में भी प्रदर्शन हुए। इनके अलवा पबना, बरिसल और खुलना में भी प्रदर्शन हुए।

गौरतबल है कि सत्तारूढ़ भाजपा ने पहले ही मामले में अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर चुकी है जबकि पार्टी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख नवीन जिंदल को निष्कासित कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\