देश की खबरें | अंबेडकर जयंती रैली पर पथराव के विरोध में प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भरतपुर जिले में दलित परिवारों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ये लोग अपने गांव में अंबेडकर जयंती पर दबंग जाति के लोगों द्वारा कथित तौर पर पथराव किए जाने का विरोध कर रहे थे।

जयपुर, 19 अप्रैल राजस्थान के भरतपुर जिले में दलित परिवारों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ये लोग अपने गांव में अंबेडकर जयंती पर दबंग जाति के लोगों द्वारा कथित तौर पर पथराव किए जाने का विरोध कर रहे थे।

इन लोगों का कहना है कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर सेह गांव में रैली निकाली जा रही थी तो गांव के जाति विशेष के दबंग लोगों ने उस पर पथराव किया और दलितों को लाठियों से पीटा गया।

कुम्हेर थानाक्षेत्र के सेह गांव के दलित परिवारों ने आज अपने मवेशियों और सामान आदि के साथ तख्तियां लिए प्रदर्शन किया और गांवों से पलायन करने की धमकी दी।

इन परिवारों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें दावा किया गया कि 14 अप्रैल को गुर्जरों और उनके निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अंबेडकर जयंती पर रैली पर आपत्ति जताई और पथराव किया। उनका आरोप है कि उन्होंने रैली में भाग ले रहे लोगों पर लाठियों से हमला किया, जिसमें दलित समुदाय के नौ लोग घायल हो गए।

भरतपुर के जिलाधिकारी आलोक रंजन ने कहा कि 14 अप्रैल को रैली पर पथराव किया गया था, जिसके बाद नौ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी और एक को गिरफ्तार कर लिया गया था।

उनके अनुसार आरोपी गुर्जर समुदाय ने भी 16 अप्रैल को दलित समुदाय के सदस्यों पर हमला करने और उनके वाहनों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

रंजन ने कहा कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि भरतपुर जिला कार्यालय की ओर रैली निकाली गई। इसमें शामिल लोग अपने खिलाफ दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी का विरोध कर रहे थे।

उन्होंने कहा, 'हमने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया लेकिन वे शिकायत को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, जो संभव नहीं है।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड