देश की खबरें | देशवासियों की सुरक्षा, स्वस्थ जीवन ही मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देशवासियों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवन ही केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन इस संकल्प को पुन: दर्शाता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देशवासियों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवन ही केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन इस संकल्प को पुन: दर्शाता है।

मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘भारतवासियों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवन ही मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। कोरोना के विरुद्ध इस जंग में भी देशवासियों के जीवन को बचाना ही मोदी सरकार ने अपना परम कर्तव्य माना। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए इस संकल्प को पुनः दोहराया है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे 3382 नए केस, 61 की मौत: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पर्व और त्योहारों के मौसम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने आज एक बार फिर देशवासियों को कोरोना वायरस संक्रमण के अब भी मंडरा रहे खतरे के प्रति आगाह किया और कहा कि यह समय लापरवाह होने या यह मान लेने का नहीं है कि कोरोना से कोई खतरा नहीं है।

कोविड-19 महामारी के बाद अपने सातवें राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन भले खत्म हो गया है लेकिन कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े | Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train Derailed: बिहार में गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे.

शाह ने भी लोगों से निवेदन किया कि इस आपदा से लड़ने में नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘‘जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं’’ के मंत्र को अपनाएं और खुद को तथा अपने परिजनों को सुरक्षित रखें।

उन्होंने कहा, ‘‘एक संयुक्त व संकल्पित भारत के रूप में ही हम इस आपदा से जीत सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\