एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गाजियाबाद के होटल में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद पुलिस ने होटल में देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में होटल मालिक और उसके प्रबंधक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गाजियाबाद के होटल में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

गाजियाबाद (उप्र), 28 अक्टूबर गाजियाबाद पुलिस ने होटल में देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में होटल मालिक और उसके प्रबंधक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह होटल इंदिरापुरम के नीति खंड इलाके में स्थित है।

सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि होटल मालिक सचिन शर्मा और प्रबंधक अमित कुमार के अलावा पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को मिली खुफिया सूचना के बाद मारे गए छापे के दौरान होटल से तीन संदिग्ध ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया।

वर्मा के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली की पांच महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है और कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ सामान बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल का रजिस्टर और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

शर्मा ने दो साल पहले यह होटल किराये पर लिया था।

पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं ने बताया है कि उन्हें शर्मा और कुमार ने देह व्यापार के लिए कथित तौर पर मजबूर किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2023 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).