देश की खबरें | पैगंबर विवाद : भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष ने कोलकाता में धरना दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हावड़ा जिले में हिंसा रोकने में राज्य सरकार की कथित नाकामी के विरोध में रविवार को यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया।

कोलकाता, 12 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हावड़ा जिले में हिंसा रोकने में राज्य सरकार की कथित नाकामी के विरोध में रविवार को यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया।

मध्य कोलकाता में मेयो रोड-डफरिन रोड चौराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा कई विरोध-प्रदर्शनों की गवाह रही है।

दोपहर में धरने पर बैठने वाले मजूमदार ने विपक्षी नेताओं को हिंसा प्रभावित लोगों से मिलने से रोकने के कथित प्रयासों को लेकर तृणमूल कांग्रेस नीत राज्य सरकार पर निशाना भी साधा।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा के पूर्व प्रवक्ताओं नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की कथित विवादित टिप्पणियों को लेकर हावड़ा में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआत में हावड़ा जिले के पंचला, उलुबेरिया और धूलागढ़ तथा मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में हिंसा को फैलने से रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई नहीं की।

मजूमदार और उनके समर्थकों को शनिवार को हावड़ा जाने की कोशिश करने के दौरान हिरासत में ले लिया गया था, जहां भाजपा के कई दफ्तरों पर हमला हुआ था। दरअसल, शुक्रवार की हिंसा के मद्देनजर जिले में निषेधाज्ञा लागू की गई थी और वहां पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध था।

हालांकि, बाद में मजूमदार और उनके समर्थकों को रिहा कर दिया गया था।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने संवाददाताओं से कहा, “भाजपा को इस मुद्दे पर बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की टिप्पणियों ने आक्रोश पैदा किया, एक विशेष समुदाय के लोगों की भावनाओं को आहत किया और विदेश में देश की छवि खराब की।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\