देश की खबरें | दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में बुधवार रात पैसों के लेन-देन के विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में प्रॉपर्टी डीलर के दो कर्मचारी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार सितंबर बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में बुधवार रात पैसों के लेन-देन के विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में प्रॉपर्टी डीलर के दो कर्मचारी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस को रात करीब आठ बजे गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान मनीष और उसके कर्मचारी प्रवीण तथा कुलबीर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले के सिलसिले में दो लोगों आशीष और दीपक की तलाश कर रही है। ये दोनों भवन निर्माण सामग्री बेचने का काम करते हैं।
पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, निर्माण सामग्री के लिए लंबित भुगतान को लेकर पीड़ितों और आरोपियों के बीच विवाद था।
सिंह ने बताया कि झगड़े के बाद आशीष ने पीड़ितों पर उनके कार्यालय में गोलीबारी की।
उन्होंने बताया कि नरेला थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2024 01:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

