एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देवरिया में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देवरिया जिले में जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे 26 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर की बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | देवरिया में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

गोरखपुर (उप्र),सात नवंबर देवरिया जिले में जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे 26 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर की बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बाइक पर आए तीन अज्ञात हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर निहाल सिंह के सिर पर गोली मारी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निहाल के गिरने के बाद हमलावरों ने दो और गोलियां चलाईं और फिर घटनास्थल से भाग गए।

उन्होंने बताया कि राहगीरों ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (बरहज) आदित्य कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के लिए टीमें गठित की हैं।

हत्या से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और वे घटनास्थल पर जमा होने लगे। हालांकि, स्थिति को शांत करने के लिए पुलिस अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों के अनुसार, निहाल (26) मदनपुर के समोगर गांव का निवासी था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).