देश की खबरें | मप्र में सेवानिवृत्त अफसर की 1.5 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क होंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के आर्थिक अपराध अनुसंधान दस्ते (ईओडब्ल्यू) ने एक स्थानीय अदालत के आदेश पर इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के सेवानिवृत्त अफसर और उसके परिजनों की करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की बेहिसाबी संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), आठ सितंबर पुलिस के आर्थिक अपराध अनुसंधान दस्ते (ईओडब्ल्यू) ने एक स्थानीय अदालत के आदेश पर इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के सेवानिवृत्त अफसर और उसके परिजनों की करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की बेहिसाबी संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक धनंजय शाह ने संवाददाताओं को बुधवार को बताया कि आईडीए के पूर्व कार्यपालन इंजीनियर विमल कुमार गंगवाल और उनके परिजनों के नाम से खरीदी गईं जिन अचल संपत्तियों को अदालत के हालिया आदेश पर कुर्क किया जा रहा है, उनमें इंदौर में 18 स्थानों पर आलीशान भवन, दुकानें और कृषि भूमि शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गंगवाल की कुल 66 लाख रुपये की चल संपत्तियों को भी कुर्क किया जा रहा है और इनमें सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं।

शाह ने कहा, "हम अदालत में साबित करने में कामयाब रहे कि गंगवाल ने ये सभी संपत्तियां सरकारी सेवा के दौरान हासिल अवैध धन लाभ से बनाई थीं।"

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार की शिकायत पर गंगवाल के ठिकानों पर वर्ष 2010 में छापे मारे थे और उनकी वैध आय से ज्यादा संपत्तियों का खुलासा किया था।

उन्होंने बताया कि ये छापे आईडीए से गंगवाल की सेवानिवृत्ति के चंद महीने पहले मारे गए थे। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत स्थानीय अदालत में वर्ष 2016 के दौरान आरोपपत्र पेश किया गया था।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\