Uttar Pradesh: मेरठ में कबाड़ माफिया हाजी गल्ला की नौ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने बुधवार को कबाड़ माफिया नईम उर्फ गल्ला की दो अचल संपत्तियों को जब्त किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
मेरठ, 21 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने बुधवार को कबाड़ माफिया नईम उर्फ गल्ला की दो अचल संपत्तियों को जब्त किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि 16 अक्टूबर को गल्ला के एक अन्य संपत्ति जब्त की गई थी. इन तीनों संपत्तियों का कुल बाजार मूल्य नौ करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है. यह भी पढ़ें : Rajasthan: छात्र ने होमवर्क नहीं किया पूरा तो शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, 13 वर्षीय लड़के की हुई मौत
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कबाड़ माफिया गल्ला के विरुद्ध विभिन्न थानों में कम से कम 30 मामले दर्ज हैं. इसके अलावा उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम, गैंगस्टर अधिनियम तथा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी मामले दर्ज हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2021 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

