एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तृणमूल नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन के कारण पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में निषेधाज्ञा लागू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में स्थानीय महिलाओं ने फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि प्रदर्शन के मद्देनजर यहां निषेधाज्ञा लागू कर इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

देश की खबरें | तृणमूल नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन के कारण पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में निषेधाज्ञा लागू

कोलकाता, 10 फरवरी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में स्थानीय महिलाओं ने फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि प्रदर्शन के मद्देनजर यहां निषेधाज्ञा लागू कर इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

प्रदर्शन के दूसरे दिन शुक्रवार को महिलाओं ने हाथों में लाठी और झाड़ू लेकर संदेशखाली के विभिन्न इलाकों में जुलूस निकाला।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-144 लागू है और उत्तर 24 परगना जिले के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।’’

पिछले माह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम कथित राशन वितरण घोटाले में शाहजहां के आवास पर तलाशी लेने गई थी इस दौरान भीड़ ने उन पर हमला कर दिया था। इसके बाद से ही शाहजहां फरार है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि शाहजहां और उसके ‘‘गिरोह’’ ने उनका यौन उत्पीड़न किया और जमीन के बड़े हिस्से पर जबरन कब्जा कर लिया।

इस बीच, शाहजहां के समर्थक भी सड़कों पर उतर आए, जिससे तनाव और बढ़ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2024 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).