जरुरी जानकारी | प्रौद्योगिकी, इक्विटी साझेदारों को जोड़ने की दिशा में प्रगतिः वेदांता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता समूह ने गुजरात में देश का पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र लगाने की प्रतिबद्धता जताते हुए मंगलवार को कहा कि इसके लिए प्रौद्योगिकी एवं इक्विटी साझेदारों के साथ गठजोड़ की दिशा में कुछ प्रगति हुई है।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई वेदांता समूह ने गुजरात में देश का पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र लगाने की प्रतिबद्धता जताते हुए मंगलवार को कहा कि इसके लिए प्रौद्योगिकी एवं इक्विटी साझेदारों के साथ गठजोड़ की दिशा में कुछ प्रगति हुई है।

वेदांता को पिछले हफ्ते अपनी साझेदार फॉक्सकॉन के संयुक्त उद्यम से अलग होने की घोषणा से बड़ा झटका लगा था। इस संयुक्त उद्यम को गुजरात के धोलेरा में देश का पहला सेमीकंडक्टर एवं डिस्प्ले संयंत्र स्थापित करना था।

वेदांता ने अपने नए साझेदार की तलाश में कई कंपनियों के संपर्क में होने की बात कही थी।

वेदांता सेमीकंडक्टर्स एंड डिस्प्ले के वैश्विक प्रबंध निदेशक आकर्ष के हेब्बर ने कहा कि कंपनी सेमीकंडक्टर एवं डिस्प्ले संयंत्र के लिए संशोधित योजना के तहत दायर अपने आवेदनों पर सरकार की मंजूरी का इंतजार करेगी।

हेब्बर ने बयान में कहा, ‘‘मंजूरी मिलने के बाद हम फौरन ही निर्माण शुरू कर देंगे और प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की राह तैयार करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि वेदांता समूह सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रौद्योगिकी एवं इक्विटी साझेदारों को जोड़ने में अच्छी प्रगति हुई है और जल्द ही इस बारे में घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वेदांता समूह गुजरात के धोलेरा में देश का पहला सेमीकंडक्टर एवं डिस्प्ले संयंत्र लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड