जरुरी जानकारी | अमर राजा बैटरीज का कर बाद मुनाफा 7.9 प्रतिशत घटकर 201.3 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर अमर राजा बैटरीज़ लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 7.93 प्रतिशत घटकर 201.27 करोड़ रुपये रह गया।

अमर राजा बैटरीज लिमिटेड ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने साल भर पहले की इसी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 218.61 करोड़ रुपये का कर बाद एकीकृत मुनाफा अर्जित किया था।

यह भी पढ़े | गुजराती फिल्म स्टार और पूर्व भाजपा विधायक नरेश कनोडिया का कोरोना से निधन.

हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान परिचालन से कंपनी का राजस्व 14.16 प्रतिशत बढ़कर 1,935.52 करोड़ रुपये हो गया जो साल भर पहले 1,695.31 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षाधीन, अवधि में कंपनी का कुल खर्च 1,676.03 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी अवधि के 1,481.67 करोड़ रुपये के खर्च से 13.11 प्रतिशत अधिक है।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | ‘मनुस्मृति’ विवाद : पुलिस ने भाजपा नेता खुशबू सुंदर को हिरासत में लिया.

तिमाही के दौरान, अमर राजा बैटरीज का कर पूर्व मुनाफा 16.91 प्रतिशत बढ़कर 270.77 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 231.59 करोड़ रुपये का कर पूर्व मुनाफा हुआ था।

अमर राजा बैटरीज के सीईओ एस विजयानंद ने कहा, ‘‘मांग बढ़ने के साथ उससे तालमेल रखने के लिए हम अपनी सभी विनिर्माण सुविधाओं को शत प्रतिशत क्षमता उपयोग के पास संचालित कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)