देश की खबरें | कॉलेज की छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथरस के एक डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रोफेसर और चीफ प्रॉक्टर को छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

हाथरस (उप्र), 20 मार्च हाथरस के एक डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रोफेसर और चीफ प्रॉक्टर को छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि बागला डिग्री कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. रजनीश कुमार को बुधवार देर रात प्रयागराज में गिरफ्तार किया गया, जहां वह अग्रिम जमानत लेने गए थे।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने उनके पास से एक मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया है।

उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस को एक गुमनाम पत्र मिला था, जिसमें प्रोफेसर पर यौन दुराचार का आरोप लगाया गया था, जिसकी जांच की गई।

एसपी ने बताया कि 13 मार्च को रजनीश कुमार के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत हाथरस गेट थाने में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि उन्हें प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके के सुभाष चौक से गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने खुलासा किया, "कुमार ने अपने फोन और लैपटॉप पर एक विशेष सॉफ्टवेयर डाल रखा था, जो बैकग्राउंड में वीडियो रिकॉर्ड करते समय फ्रंट स्क्रीन को बंद रखता था। उसने कथित तौर पर छात्राओं को ब्लैकमेल करने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया, जांच में पाया गया कि उसने सबसे पहले 2019 में चौथी श्रेणी की एक महिला कर्मचारी का यौन शोषण किया, उसके बाद 7-8 महिला छात्रों का यौन शोषण किया। रिकॉर्ड किए गए वीडियो का इस्तेमाल उन्हें डराने और मजबूर करने के लिए किया।"

अधिकारी ने कहा कि कुमार ने छात्राओं को उच्च अंक, शैक्षणिक पदोन्नति और नौकरी दिलाने का वादा करके लुभाया था।

उन्होंने बताया,"वह अक्सर उनका विश्वास जीतने के लिए उन्हें महंगी चीजें और पैसे उपहार में देता था। एक बार जब उनसे एक करीबी रिश्ता बन जाता, तो वह अपने कार्यालय कक्ष में उनका यौन शोषण करता था और अपने सॉफ्टवेयर का उपयोग करके उनके अंतरंग क्षणों को गुप्त रूप से रिकॉर्ड करता था।''

उन्होंने बताया कि रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल ब्लैकमेल के लिए किए जाने तक पीड़िताएं इससे अंजान रहीं। छात्राओं के स्नातक होने के बाद भी वह कथित तौर पर उन्हें धमकाता और उनका शोषण करता रहा।

पुलिस के अनुसार, कुमार 2001 में बागला कॉलेज में प्राध्यापक के तौर पर शामिल हुए और 2016 में भूगोल विभाग के प्रमुख बन गए। जुलाई 2024 में उन्हें कॉलेज का चीफ प्रॉक्टर नियुक्त किया गया। 1996 में हुई उनकी शादी कथित तौर पर मुश्किलों भरी रही थी और उनके कोई बच्चा नहीं था।

उन्होंने दोबारा शादी करने की कोशिश की और एक बार अपने घर आने वाली एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने कहा कि यह घटना गलती से उनके कंप्यूटर के वेबकैम पर रिकॉर्ड हो गई जिससे उन्हें छात्राओं के अंतरंग पलों को गुप्त रूप से रिकॉर्ड करके उनका व्यवस्थित रूप से शोषण करने का विचार आया।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस जल्द ही अदालत में मामला पेश करेगी और पुलिस डिजिटल रिकॉर्ड की जांच जारी रखेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी