खेल की खबरें | न्यूजीलैंड में 19 अक्टूबर से बहाल होगा पेशेवर क्रिकेट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड में पेशेवर क्रिकेट 19 अक्टूबर से बहाल होगा और प्रथम श्रेणी चैम्पियनशिप कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खेली जायेगी ।
वेलिंगटन, आठ अक्टूबर न्यूजीलैंड में पेशेवर क्रिकेट 19 अक्टूबर से बहाल होगा और प्रथम श्रेणी चैम्पियनशिप कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खेली जायेगी ।
न्यूजीलैंड के छह खिलाड़ी इस समय आईपीएल के लिये यूएई में हैं । उनके अलावा सभी अनुबंधित खिलाड़ी प्लंकेट शील्ड टूर्नामेंट के लिये अपनी घरेलू टीमों से जुड़ेंगे । टूर्नामेंट ईडन पार्क आउटर ओवल, सेडन पार्क और बेसिन रिजर्व पर खेला जायेगा ।
यह भी पढ़े | CSK vs KKR, IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से दी मात.
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरूवार को आठ दौर की प्रथम श्रेणी चैम्पियनशिप , न्यूजीलैंड की दोनों एक दिवसीय राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (महिला और पुरूष वर्ग) के कार्यक्रम की घोषणा की ।
बोर्ड के क्रिकेट परिचालन प्रमुख रिचर्ड ब्रूवेर ने कहा कि न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कोरोना वायरस संबंधी आईसीसी के अधिकांश नियमों को लागू करने का फैसला किया है ।
उन्होंने कहा ,‘‘ इसके मायने हैं कि घरेलू क्रिकेटर भी गेंद को चमकाने के लिये लार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे । इसके अलावा अंपायर क्रिकेटरों की कैप या अन्य कपड़े नहीं पकड़ेंगे ।’’
पहले चार दौर क्रिसमस से पहले खेले जायेंगे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)