जरुरी जानकारी | लौह अयस्क, मैंगनीज अयस्क, प्राथमिक एल्युमीनियम का पहली छमाही में उत्पादन बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में लौह अयस्क, मैंगनीज अयस्क और प्राथमिक एल्युमीनियम का उत्पादन बढ़ा है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, एक नवंबर चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में लौह अयस्क, मैंगनीज अयस्क और प्राथमिक एल्युमीनियम का उत्पादन बढ़ा है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

अस्थायी रूप से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-सितंबर अवधि में लौह अयस्क का उत्पादन 5.5 प्रतिशत बढ़कर 13.5 करोड़ टन हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 12.8 करोड़ टन था।

खान मंत्रालय ने बयान में कहा कि आलोच्य अवधि में मैंगनीज अयस्क का उत्पादन 6.2 प्रतिशत बढ़कर 17 लाख टन हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 16 लाख टन था।

अलौह धातु क्षेत्र में पहली छमाही में प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन 1.2 प्रतिशत बढ़कर 20.90 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 20.66 लाख टन था।

मंत्रालय ने कहा, “आलोच्य अवधि के दौरान, परिष्कृत तांबे का उत्पादन 2.39 लाख टन से 4.6 प्रतिशत बढ़कर 2.50 लाख टन हो गया।”

मूल्य के हिसाब से कुल खनिज उत्पादन में लौह अयस्क का हिस्सा लगभग 70 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2023-24 में लौह अयस्क का कुल उत्पादन 27.4 करोड़ टन था।

चालू वित्त वर्ष में लौह अयस्क के उत्पादन में निरंतर वृद्धि इस्पात में मजबूत मांग की स्थिति को दर्शाती है। एल्युमीनियम और तांबे में वृद्धि के साथ ये रुझान ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, निर्माण, वाहन और मशीनरी जैसे उपयोगकर्ता क्षेत्रों में निरंतर मजबूत आर्थिक गतिविधि की ओर इशारा करते हैं।

भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक, परिष्कृत तांबे के शीर्ष 10 उत्पादकों में से एक और चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी