जरुरी जानकारी | बुनियादी ढांचा क्षेत्र के आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन जून में 15 प्रतिशत घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, इस्पात, सीमेंट और बिजली उद्योग के कमजोर प्रदर्शन के चलते बुनियादी ढांचा क्षेत्र के आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन जून में 15 प्रतिशत घटा है। इस सूचकांक में लगातार चार महीने से गिरावट देखने को मिल रही है।
नयी दिल्ली, 31 जुलाई कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, इस्पात, सीमेंट और बिजली उद्योग के कमजोर प्रदर्शन के चलते बुनियादी ढांचा क्षेत्र के आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन जून में 15 प्रतिशत घटा है। इस सूचकांक में लगातार चार महीने से गिरावट देखने को मिल रही है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए आंकड़ों के मुताबिक आठ प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र पिछले साल जून में 1.2 प्रतिशत की दर से बढ़े थे।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.
आंकड़ों के मुताबिक मई 2020 में उर्वरक को छोड़कर सभी सात क्षेत्रों - कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात, सीमेंट, और बिजली - में मई में नकारात्मक वृद्धि दर्ज हुई थी।
समीक्षाधीन अवधि में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात, सीमेंट और बिजली के उत्पादन में क्रमश: 15.5 प्रतिशत, छह प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 8.9 प्रतिशत, 33.8 प्रतिशत, 6.9 प्रतिशत और 11 प्रतिशत की गिरावट आई।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.
आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जून 2020 के दौरान उत्पादन 24.6 प्रतिशत घटा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में उत्पादन में 3.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।
देश के सकल औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में इन आठ उद्योगों की हिस्सेदारी 40.27 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

