जरुरी जानकारी | अप्रैल में बॉक्साइट, चूना पत्थर, सीसा, जस्ता अयस्क का उत्पादन बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बुधवार को कहा कि अप्रैल में बॉक्साइट, चूना पत्थर, सीसा और जस्ता अयस्क का उत्पादन बढ़ा है।

नयी दिल्ली, चार जून सरकार ने बुधवार को कहा कि अप्रैल में बॉक्साइट, चूना पत्थर, सीसा और जस्ता अयस्क का उत्पादन बढ़ा है।

अप्रैल 2025-26 के अस्थायी अनुमानों के अनुसार, पिछले वर्ष इसी महीने के की तुलना में इन खनिजों के उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है।

बॉक्साइट का उत्पादन अप्रैल 2024 के दौरान 18.7 लाख टन से बढ़कर अप्रैल 2025 के दौरान 21.3 लाख टन हो गया, जिसमें 13.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

चूना पत्थर का उत्पादन अप्रैल 2024 के दौरान तीन करोड़ 95.8 लाख टन से बढ़कर अप्रैल 2025 के दौरान चार करोड़ पांच लाख टन हो गया, जिसमें 1.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

सीसा और जस्ता अयस्क का उत्पादन अप्रैल 2024 में 12.4 लाख टन से बढ़कर अप्रैल 2025 के दौरान 12.7 लाख टन हो गया है, जो 2.4 प्रतिशत की वृद्धि है।

अलौह धातु क्षेत्र में, प्राथमिक एल्यूमीनियम उत्पादन अप्रैल में पिछले वित्तवर्ष के इसी महीने के 3.42 लाख टन से बढ़कर 3.47 लाख टन हो गया। इसी अवधि के दौरान, परिष्कृत तांबे का उत्पादन 45 हजार टन से 15.6 प्रतिशत बढ़कर 52 हजार टन हो गया।

भारत दूसरा सबसे बड़ा एल्यूमीनियम उत्पादक है, और परिष्कृत तांबे में शीर्ष 10 उत्पादकों में शामिल है। एल्युमीनियम और तांबे में निरंतर वृद्धि ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, निर्माण, मोटर वाहन और मशीनरी जैसे क्षेत्रों में निरंतर मजबूत आर्थिक गतिविधियों का संकेत देती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल