जरुरी जानकारी | बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सितंबर में 0.8 प्रतिशत घटा, लगातार सातवें महीने गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट का सिलसिला सितंबर में लगातार सातवें महीने जारी रहा।

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट का सिलसिला सितंबर में लगातार सातवें महीने जारी रहा।

कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और सीमेंट क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन से सितंबर में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में सालाना आधार पर 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में यह मार्च के बाद सबसे कम गिरावट है।

यह भी पढ़े | Sharad Purnima 2020: आस्था ही नहीं औषधीय महत्व भी रखती है शरद पूर्णिमा की चंद्र किरणें! जानें इस रात खीर ही क्यों रखते हैं खुली चांदनी में?.

सितंबर, 2019 में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 5.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर में मुख्य रूप से कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और सीमेंट क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन की वजह से बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट आई। हालांकि, इस दौरान कोयला, बिजली और इस्पात क्षेत्रों के उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

यह भी पढ़े | 1 नवंबर से बदल जाएंगे आम आदमी से जुड़े ये 5 नियम, आप पर भी पड़ेगा सीधा असर.

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर के दौरान आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 14.9 प्रतिशत घटा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 1.3 प्रतिशत बढ़ा था।

सितंबर में कच्चे तेल के उत्पादन में छह प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा प्राकृतिक गैस का उत्पादन 10.6 प्रतिशत, रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन 9.5 प्रतिशत, उर्वरक का 0.3 प्रतिशत तथा सीमेंट का उत्पादन 3.5 प्रतिशत नीचे आया।

वहीं दूसरी ओर समीक्षाधीन महीने में कोयला क्षेत्र के उत्पादन में 21.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस्पात क्षेत्र का उत्पादन 0.9 प्रतिशत और बिजली का उत्पादन 3.7 प्रतिशत बढ़ गया।

इक्रा लि. की प्रमुख अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि बुनियादी उद्योगों के प्रदर्शन में सितंबर में उल्लेखनीय सुधार का कारण आधार प्रभाव की वजह से कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी है। सितंबर, 2019 में भारी बारिश और श्रम मुद्दों की वजह से कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ था।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद आवाजाही में सुधार से रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में सितंबर में गिरावट आधी रह गई है। यह एक उत्साहवर्धक संकेत हैं, जो निकट भविष्य में जारी रहेगा।

आठ बुनियादी उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में भारांश 40.27 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\