जरुरी जानकारी | मुनोथ इंडस्ट्रीज के लिथियम सेल संयंत्र में अगले महीने शुरू हो सकता है उत्पादन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुनोथ इंडस्ट्रीज द्वारा स्थापित देश के पहले लिथियम सेल विनिर्माण संयंत्र में अगले महीने से व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 16 सितंबर मुनोथ इंडस्ट्रीज द्वारा स्थापित देश के पहले लिथियम सेल विनिर्माण संयंत्र में अगले महीने से व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने संयंत्र के भ्रमण के दौरान कहा कि भारत 2025-26 तक 300 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और निर्यात के लक्ष्य को हासिल कर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार इस आंकड़े को हासिल करने के लिए क्षेत्र में स्टार्टअप और निवेश के इच्छुक उद्यमियों को समर्थन देने के लिए सभी राज्यों के साथ भागीदारी में काम करने को प्रतिबद्ध है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए तिरुपति ईएमसी और भारत के पहले लिथियम सेल निर्माण संयंत्र में होना व्यक्तिगत रूप से खुशी की बात है। हमारा लक्ष्य 2025-26 तक 300 अरब डॉलर मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण और निर्यात के लक्ष्य को पार करना है।’’

चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘यह आंकड़ा 25 लाख करोड़ रुपये के बराबर है, जो 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सत्ता संभालने के समय की तुलना में 24 गुना ज्यादा है। उस समय यह आंकड़ा 1.10 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर था।’’

चेन्नई की मुनोथ इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 165 करोड़ रुपये के खर्च से इस अत्याधुनिक संयंत्र की स्थापना की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका