जरुरी जानकारी | प्रॉक्टर एंड गैंबल का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 13.12 प्रतिशत घटकर 42.55 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रोजमर्रा के इस्तेमाल के उत्पाद बनाने वाली कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर लिमिटेड (पीजीएचएच) का 30 जून को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 13.12 प्रतिशत घटकर 42.55 करोड़ रुपये पर आ गया।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त रोजमर्रा के इस्तेमाल के उत्पाद बनाने वाली कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर लिमिटेड (पीजीएचएच) का 30 जून को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 13.12 प्रतिशत घटकर 42.55 करोड़ रुपये पर आ गया।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में इसकी जानकारी दी। पीजीएचएच जुलाई-जून के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

कंपनी को एक साल पहले समान तिमाही में 48.98 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की उत्पादों की बिक्री से आय 3.8 प्रतिशत घटकर 755.65 करोड़ रुपये रह गई। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 785.58 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने कहा कि जिंस कीमतों की मुद्रास्फीति के कारण कंपनी का मुनाफा काफी हद तक प्रभावित हुआ है।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 724.31 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में यह 725.06 करोड़ रुपये था।

पीजीएचएच के निदेशक मंडल ने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयर के लिए 65 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की।

पीजीएचएच ने शेयर बाजारों को भेजी एक अलग सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में गुरचरण दास को कंपनी के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। इनका कार्यकाल एक सितंबर, 2022 से पांच साल की अवधि के लिए होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी