देश की खबरें | नए सीडीएस की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी : राजनाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) की नियुक्ति जल्द की जाएगी और इसके लिए प्रक्रिया जारी है।

नयी दिल्ली, 14 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) की नियुक्ति जल्द की जाएगी और इसके लिए प्रक्रिया जारी है।

गत आठ दिसंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से सीडीएस का पद रिक्त है।

रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए एक नई ‘अग्निपथ योजना’ शुरू करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘‘ सीडीएस की नियुक्ति जल्द की जाएगी। इसकी प्रक्रिया जारी है।’’

इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने शीर्ष पद पर नियुक्ति के संबंध में अधिसूचनाएं भी जारी की थीं।

इनके अनुसार, 62 वर्ष से कम आयु के कोई भी सेवारत या सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल और वाइस एडमिरल प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) के पद के लिए पात्र होंगे।

सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना अधिनियमों में किए गए संशोधन के अनुसार, सेना, नौसेना तथा भारतीय वायु सेना के सेवारत प्रमुखों के साथ-साथ तीन स्टार श्रेणी वाले अधिकारी भी सीडीएस बनने के पात्र हैं।

गौरतलब है कि जनरल रावत ने एक जनवरी 2020 को देश के समग्र सैन्य कौशल को बढ़ाने के लिए देश के पहले सीडीएस के रूप में कार्यभार संभाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस