ताजा खबरें | पेगासस और अन्य मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बाधित
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पेगासस जासूसी मामला और कुछ अन्य मुदों को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल के बाद दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
नयी दिल्ली, 28 जुलाई पेगासस जासूसी मामला और कुछ अन्य मुदों को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल के बाद दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सदन में प्रश्नकाल के बाद कुछ कांग्रेस सदस्यों ने पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल की ओर कागज उछाले और कुछ देर बाद सत्तापक्ष की तरफ भी कागज फेंके जिसके बाद कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
सदन में आज पेगासस जासूसी मामला और केंद्रीय कृषि कानूनों समेत विभिन्न विषयों पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूरा प्रश्नकाल चलाया। इससे पहले पिछले सप्ताह में और इस सप्ताह के शुरुआती दो दिन में विपक्ष के हंगामे के बीच पूरा प्रश्नकाल बाधित रहा था।
आज सुबह भी सदन की बैठक शुरू होते ही जब अध्यक्ष बिरला ने प्रश्नकाल चलाने का निर्देश दिया तो कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य उक्त विषयों पर नारेबाजी करते हुए और तख्तियां लहराते हुए आसन के समीप आ गये।
शोर-शराबे के बीच ही अध्यक्ष ने पूरा प्रश्नकाल चलाया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह और विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने अनेक सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर दिये।
प्रश्नकाल के बाद सदन में पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल जैसे ही आसन पर आए, तो कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने उनकी ओर कागज उछाले। इसके बाद सदन के पटल पर आवश्यक कागजात रखे गए। कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने फिर सत्तापक्ष की ओर कागज उछाले जिसके बाद अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही दोपहर करीब 12 बजकर पांच मिनट पर अपराह्न12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2021 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

