एजेंसी न्यूज

वाराणसी पहुंचीं प्रियंका गांधी वाद्रा, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को यहां बाबा विश्वनाथ मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की.

वाराणसी पहुंचीं प्रियंका गांधी वाद्रा, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन
प्रियंका गांधी (Photo Credits: ANI)

वाराणसी,10 अक्टूबर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रविवार को यहां बाबा विश्वनाथ मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की. वाराणसी के रोहनिया में आयोजित कांग्रेस की ‘किसान न्याय रैली’ के लिए पहुंचीं प्रियंका सबसे पहले बाबा विश्वनाथ मंदिर गईं और पूजा की.

इसके बाद उन्होंने मां दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इससे पहले प्रियंका का वाराणसी हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत किया. यह भी पढ़ें : Assam: नगांव सेंट्रल जेल और स्पेशल जेल में टेस्ट के बाद 85 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने प्रियंका की अगवानी की. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के विभिन्न मार्गो पर प्रियंका के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाये थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2021 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).