विदेश की खबरें | प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की पहली भारतीय मूल की मंत्री बनीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रियंका राधाकृष्णन सोमवार को न्यूजीलैंड की मंत्री बनी जो इस पद पर काबिज होने वाली पहली भारतीय मूल की नागरिक हैं।

मेलबर्न, दो नवम्बर प्रियंका राधाकृष्णन सोमवार को न्यूजीलैंड की मंत्री बनी जो इस पद पर काबिज होने वाली पहली भारतीय मूल की नागरिक हैं।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अपने मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया, जिनमें प्रियंका भी शामिल है। दो सप्ताह पहले अर्डर्न की पार्टी ने देश के आम चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़े | France Terror Attack: नीस आतंकी हमले के बाद फ्रांस ने 183 पाकिस्तानियों का वीसा किया रद्द, जबरन वापस भेजा?.

भारत में जन्मी और लेबर पार्टी की नेता प्रियंका (41) ने कहा, ‘‘आज बहुत ही खास दिन है। मैं हमारी सरकार का हिस्सा बनने की विशेष भावना से अभिभूत हूं।’’

उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मुझे बधाई संदेश भेजने वाले सभी लोगों का बहुत बहुत शुक्रिया। मंत्री नियुक्त किये जाने पर अभिभूत हूं और इस कार्यकाल में मंत्रियों के उत्कृष्ट समूह के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं।’’

यह भी पढ़े | Kabul University Firing: काबुल विश्वविद्यालय में गोलीबारी, पुलिस ने परिसर को घेरा.

प्रियंका चेन्नई में जन्मी थीं लेकिन उनका परिवार केरल के पारावूर से है। उन्होंने स्कूल तक पढ़ाई सिंगापुर में की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए वह न्यूजीलैंड आ गईं।

उन्होंने लगातार घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं और शोषण का शिकार हुए प्रवासी मजूदरों के लिए आवाज उठाई, जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी की जाती रही हैं।

लेबर पार्टी की ओर से पहली बार सितम्बर 2017 में वह संसद की सदस्य चुनी गई थीं। 2019 में, उन्हें जातीय समुदायों के लिए मंत्री की संसदीय निजी सचिव नियुक्त किया गया था।

इस क्षेत्र में उनके काम ने विविधता, समावेश और जातीय समुदायों की मंत्री के रूप में उनकी नयी भूमिका के लिए उनका आधार तैयार किया।

इसके अतिरिक्त, वह सामुदायिक एवं स्वैच्छिक क्षेत्र की मंत्री और सामाजिक विकास एवं रोजगार मंत्रालय की सहायक मंत्री भी बनी हैं।

‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ समाचार पत्र ने ‘इंडियन वीकेंडर’ के हवाले से कहा कि प्रियंका भारतीय-न्यूजीलैंड मूल की पहली मंत्री हैं।

वह अपने पति के साथ ऑकलैंड में रहती हैं।

प्रधानमंत्री अर्डर्न ने नए मंत्रियों की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘ मैं कुछ नई प्रतिभाओं, जमीनी स्तर का अनुभव रखने वाले लोगों को शामिल करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\