Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का साथ देने उतरेंगी प्रियंका गांधी, 23 नंबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हो सकती हैं शामिल
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अगले सप्ताह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हो सकती हैं. सूत्रों के अनुसार, वह आगामी 23 नवंबर से इस यात्रा का हिस्सा बन सकती हैं.
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अगले सप्ताह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हो सकती हैं. सूत्रों के अनुसार, वह आगामी 23 नवंबर से इस यात्रा का हिस्सा बन सकती हैं.
बीते सात सितंबर से आरंभ हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अब तक प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई हैं। वह पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान में व्यस्त थीं.
पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में इस यात्रा का हिस्सा बनी थीं और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी प्रियंका गांधी जब इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी, तो उस समय यात्रा मध्य प्रदेश में होगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ फिलहाल महाराष्ट्र में है. यह भी पढ़े: Bharat Jodo Yatra: क्या राजस्थान से शांतिपूर्ण तरीके से गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा?
राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत की थी.वे 3570 किलोमीटर की दूरी तय करके श्रीनगर पहुंचेंगे और वहीं इस यात्रा की समाप्ति होगी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2022 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

