देश की खबरें | झूठ बोल रही हैं प्रियंका, किसानों को दिए जा रहे हैं 12 हजार रुपए: मुख्यमंत्री चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसानों के प्रतिदिन 27 रुपये कमाने में असमर्थ होने के कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाद्रा गांधी के दावे को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि प्रदेश में किसानों को 12 हजार रुपये दिये जा रहे हैं।

भोपाल, 22 जुलाई किसानों के प्रतिदिन 27 रुपये कमाने में असमर्थ होने के कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाद्रा गांधी के दावे को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि प्रदेश में किसानों को 12 हजार रुपये दिये जा रहे हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं कहना चाहूंगा कि प्रधानमंत्री की ओर से छह हजार रुपये और मेरी ओर से छह हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा किए जा रहे हैं। ऐसा झूठ मत बोलो जो हजम न हो।’’

हालांकि मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया कि किसानों के खातों में पैसा मासिक या वार्षिक रूप से जमा किया जा रहा है या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस शासनकाल में किसानों को 18 प्रतिशत (ब्याज) पर ऋण मिलता था। हम उन्हें बिना ब्याज के ऋण दे रहे हैं।’’

ग्वालियर में शुक्रवार को जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि केंद्र देश की संपत्ति दो कारोबारियों को सौंप रही है, उन्होंने दावा किया कि जिनमें से एक प्रति दिन 1,600 करोड़ रुपये कमाता है, जबकि एक किसान प्रति दिन 27 रुपये कमाने में असमर्थ हैं।

उन्होंने यह भी वादा किया कि अगर कांग्रेस मध्य प्रदेश में सत्ता में आती है, तो कृषि ऋण माफी योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। मध्य प्रदेश में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\